हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पेयजल, अतिक्रमण, राजस्व, जल जीवन मिशन आदि से सम्बन्धित 36 समस्याएं दर्ज हुई, जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के न पहुॅचने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण लेेने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो समस्याएं मौके पर निस्तारित नहीं हो पाई हैं, सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रत्येक समस्या एवं शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तय समय सीमा के भीतर निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि फील्ड भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गलत रिपोर्टिंग न करें, गलत रिपोर्टिंग करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा।
प्रमुख समस्याओं में शान्ति देवी ने बेटों द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को उनके आवास भेजकर कार्यवाही करते हुए समस्या का समाधान किया। प्रभाकर मिश्रा ने अपने जीर्ण-क्षीण भवन को गिराने में किरायेदारों द्वारा विरोध करने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मौका मुआयना करते हुए प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। महिलाप सिंह ने गांव की सरहद निर्धारण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ चकबन्दी को गांव की सरहद निर्धारण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सरिता देवी ने गलत एवं अवैध तरीके से पड़ोसी द्वारा रास्ता निकालने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मौका मुआयना करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शादाब आलम ने मुस्तफाबाद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य पूर्ण कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश जल संस्थान के अभियंता के लिए दिये। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने राजस्व एवं वन विभाग की भूमि पर व्यक्ति विशेष द्वारा कब्जा करके खेती करने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व तथा वन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके की पैमाइश करने तथा फसल को सुरक्षित काटकर राजस्व जमा कराने के निर्देश दिये। मौहम्मद असलम ने ग्राम कासमपुर में मण्डी समिति द्वारा खराब सड़क बनाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश दिये। मौहम्मद असलम ने अपनी दूसरी शिकायत में कहा कि जीआईसी को जाने वाले रास्तें को कुछ व्यक्तियों द्वारा तोड़कर अतिक्रमण किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरितराज्य सरकार की स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल को मिल रही गति, नाबार्ड ने युवाओं को किया प्रेरित

सोशल मीडिया में प्रकाशित खबर सुभाष घाट पर गर्भवती महिला के प्रसव संबंधी मामले का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच के दिए निर्देश नोवस पैथोलॉजीज प्रा. लि. (NPPL) के निदेशक को तत्काल आंतरिक जांच के निर्देश, 48 घंटे में मांगी हस्ताक्षरित जांच आख्या अस्पताल के रजिस्टर, ड्यूटी रोस्टर एवं सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश, जांच में दोषी पाए जाने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई हरिद्वार, 29 नवंबर 2026 सोशल मीडिया में प्रकाशित खबर सुभाष घाट पर एक गर्भवती महिला द्वारा खुले आसमान के नीचे बच्ची को जन्म दिए जाने संबंधी खबर का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा स्वयं भी प्रकरण की जांच की जा रही है। मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, गर्भवती महिला को हरिद्वार के महिला चिकित्सालय में उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद महिला ने सुभाष घाट पर बच्ची को जन्म दिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अधीक्षक, एच.एम.जी. जिला चिकित्सालय, हरिद्वार के कार्यालय द्वारा नोवस पैथोलॉजीज प्रा. लि. (NPPL) के निदेशक को ईमेल भेजकर तत्काल आंतरिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रकरण से संबंधित प्रारंभिक तथ्य आज ही तथा ईमेल प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर हस्ताक्षरित विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। जांच के दौरान यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित महिला अथवा उनके परिजनों द्वारा चैन राय महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में संपर्क किया गया था या नहीं। यदि संपर्क किया गया था तो संपर्क का समय, उस समय ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों का विवरण, महिला को उपलब्ध कराई गई सहायता तथा उपचार में किसी प्रकार की देरी, उपचार से इनकार अथवा अन्यत्र रेफर किए जाने की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अस्पताल के रजिस्टर, ड्यूटी रोस्टर एवं उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज को तत्काल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों का सही आकलन किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही अथवा चूक पाई जाती है तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि मीडिया में लगाए गए आरोप जांच में तथ्यात्मक रूप से सही नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच आख्या प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रकरण से संबंधित वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।