उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में रविवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे के 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अब तक छह शवों को निकाला जा चुका है। एक व्यक्ति लापता है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या-07-8585 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस बस में 33 यात्री सवार थे। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छह शव बरामद हो चुके हैं।