हरिद्वार। आज तरुण हिमालय संस्था हरिद्वार की एक बैठक तरुण हिमालय प्रांगण हरिद्वार में हुई। सबसे पहले, संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में दो मिनट का मौन रखकर तरुण हिमालय संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्री दिवाकर भट्ट जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्था के पदाधिकारियों ने तरुण हिमालय संस्था के सभी पदाधिकारियों और संस्था के सभी सदस्यों के प्रति संस्था के हित में काम करने और सामाजिक सेवा पर जोर दिया।
तरुण हिमालय संस्था द्वारा संचालित शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्कूली बच्चों की उच्च शिक्षा पर भी चर्चा की गई।
संस्था के वरिष्ठ सदस्यों श्री जगत सिंह
और श्री सतीश जोशी ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि उत्तराखंड के पृथक राज्य आंदोलन में तरुण हिमालय संस्था ने एक अनूठी भूमिका निभाई, जिसके कारण उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई।
तरूण हिमालय संस्था के अध्यक्ष श्री गंगा दत्त शर्मा एवं सचिव श्री बलदेव सिंह रावत ने कहा कि तरूण हिमालय संस्था एक गैर राजनीतिक संगठन है। यह संस्था पहले से ही एक स्कूल चला रही है जो शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में तरुण हिमालय संस्था की जनहित में काम करने की कई योजनाएं हैं, जिनसे हरिद्वार के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि तरुण हिमालय संस्था ने अतीत में जनहित में कई क्षेत्रों में काम किया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेगी।
तरुण हिमालय संस्था के सचिव श्री बलदेव सिंह रावत ने यह भी कहा कि जनवरी महीने से तरुण हिमालय संस्था हरिद्वार के लोगों को इस संस्था से जोड़ने के लिए घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी और आम जनता की जो भी समस्याएं हों, संस्था उनके समाधान में उत्साहपूर्वक भाग लेगी, चाहे समस्या किसी भी स्तर की हो।
बैठक में श्री सुरवीर सिंह राणा, सत्यनारायण चंद, रावत, पूरण सिंह रावत, प्रमोद पंत, अजय नेगी, प्रकाश थपलियाल, श्री सेमवाल, ललित भट्ट, नंदन सिंह, जीत सिंह, जगदीप सिंह असवाल आदि ने भाग लिया।