वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 29 मई 2023 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 29 मई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि-  मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें।  क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाइयों से विवाद की स्थिति हो सकती है।

वृष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में सुधार आएगा।  बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है।

मिथुन राशि-  मन अशान्त रहेगा। निराशा एवं असन्तोष भी हो सकता है।  मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु धन की कमी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन कठिनाइयां भी बनी रहेंगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।  खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *