
कोतवाली कनखल
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, आदतन अपराधियों को किया जा रहा लगातार जिला बदर
गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई थी कार्रवाई
अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय हरिद्वार ने जारी किए थे जिला बदर के आदेश
माननीय न्यायालय के आदेश की तामील कराकर अभियुक्त को जनपद की सीमा से किया गया बाहर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रानीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में समाज विरोधी एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा आदतन एवं शातिर अपराधी मनीष पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम पंजानहेड़ी, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, हरिद्वार में प्रभावी पैरवी किए जाने के फलस्वरूप अभियुक्त के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए।
उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 14.11.2026 को कनखल पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश की नियमानुसार तामील कराते हुए अभियुक्त को जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई।
नाम एवं पता अभियुक्त
मनीष पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम पंजानहेड़ी, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष

