
थाना कनखल
डिलीवरी के लिए छोटा हाथी में रखे सैमसंग LED पर अज्ञात चोट ने किया था हाथ साफ
चंद घण्टों के भीतर पुलिस टीम ने चुराई गई LED सहित चोर को किया गिरफ्तार 
पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी चोरी के मामलों कई बार जा चुका है मे जेल
दिनांक 19/10/2026 को वादी श्री रधुबीर पुत्र नन्दलाल निवासी अहमदाबाद थाना हाफिजगंज जिला बरैली उ0प्र0 हाल नि0 सराय ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि छोटा हाथी मे डिलवरी के लिये ले जा रहे LED छोटा हाथी से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीठ पुलिया जगजीतपुर के पास से LED चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 402/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
एसएसपी के निर्देश पर घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करते हुये व मुखबिर तन्त्र को सक्रिय करते हुये दिनांक 20.10.26 को अजय बिटौलिया नामक शख्स को LED सहित गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही के माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
आरोपी पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी-
अजय बिटौलिया पुत्र हुकमचन्द निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर कनखल
बरामदगी
चोरी की LED बरामद
पुलिस टीम
1- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
2- हे9का0 प्रमोद कुमार
3- का0 प्रलव चौहान
4- का0 रणबीर सिहं

