रूद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर में तीन दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अन्तर जनपदीय/वाहिनी पुलिस कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैन्सिंग, खो-खो) प्रतियोगिता-2026 का जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खेल टीमो के मार्चपास की सलामी लेकर व फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया व खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। जिलाधिकारी ने दोनो टीमो के कप्तानो के बीच टाॅस कर मैच शुभारम्भ किया। पहला कबड्डी मैच अल्मोड़ा व 46वीं वाहिनी के बीच खेला गया।
जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने तृतीय प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी पुलिस कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता मेजबानी के लिए 31वीं वाहिनी पीएसी को बधाई दी। उन्होने कहा इस तृतीय प्रादेशिक अन्तरजनपदीय/वाहिनी पुलिस कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैन्सिंग, खो-खो खेल आयोजित हो रहे है। उन्होने कहा कि ऐसे खेलो के आयोजन से हमारे खिलाड़ियों को बढावा मिलेगा।
31वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक देवेन्द्र पिंचा ने बताया कि तृतीय प्रादेशिक अन्तरजनपदीय कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता में 12 टीमे-31वीं वाहिनी पीएसी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, आईआरबी प्रथम, द्वितीय, 40वीं व 46वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
इस अवसर पर उप सेनानायक मनोज कत्याल, सहायक सेनानाय विमल रावत, शिविर पाल, राकेश माहरा, ज्योति प्रकाश, खुर्शिद अली, योगेन्द्र देव, गोपाल सिंह बिष्ट, दयानंद रजवार, विनोद कपूर, पूरन सिंह बुुंगला सहित रेफरी, खिलाड़ी, जवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *