जिलाधिकारी ने काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का किया औचक स्थलीय निरीक्षण,निर्धारित समय सीमा में सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश।

काशीपुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने काशीपुर-रामनगर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क गड्ढा मुक्त कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर सड़क की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर मार्ग को पूर्ण रूप से गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग गंभीरता से कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही, मार्ग पर आवागमन को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क को निर्धारित समयावधि में गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अधिशासी अभियंता लोनिवि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *