खेल महाकुंभ 2026–27: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

हरिद्वार,।खेल महाकुंभ 2026–27 माननीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2026 को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में मलखम्ब, रस्साकसी एवं गोली (कंचा) खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती किरण जैसल जी (मेयर, नगर निगम हरिद्वार) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। 

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (हरिद्वार) श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी श्री रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी (युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार) श्री मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (यमकेश्वर) श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी (युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार) श्री जितेन्द्र पुण्डीर, खेल विभाग हरिद्वार के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक, मलखम्ब, गोली (कंचा) व रस्साकसी के निर्णायक तथा खेल प्रशिक्षक श्री सुमित एवं श्री मुदरसीम सहित अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *