कोतवाली रानीपुर

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार

12.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,200 की नगदी व घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद

पुछताछ में एक महिला से ये स्मैक लाने की बात बताई गई, पुलिस कर रही है जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के क्रम में रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में दिनांक 13.09.2026 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा बंदा नं. 9, सुमननगर तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान सलेमपुर की ओर से आ रही एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 08 BJ 1631 को रोककर चालक मुन्तहिर पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गढ़ कोतवाली रानीपुर को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.08 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹36,000/- है, बरामद हुई।

इसके अतिरिक्त स्मैक की बिक्री से प्राप्त ₹1,200/- नगद, एक HMD कम्पनी का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक रहमतपुर निवासी महिला से लेकर आया था तथा उसे बेचने जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह कुछ स्मैक बेचकर ₹1,200/- प्राप्त कर चुका था।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 319/2026 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में प्रकाश में आई महिला के संबंध में पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

£नाम पता आरोपित*
मुन्तहिर पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गढ़ नं. 01, पोस्ट मीरपुर, थाना कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 44 वर्ष।

बरामदगी
1. 12.08 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹36,000)
2. ₹1,200 नगद
3. एक मोबाइल फोन HMD कम्पनी
4. एक एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 08 BJ 1631 (घटना में प्रयुक्त)

आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 415/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार।

पुलिस टीम
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2. उ0नि0 पुनीत दनौसी, चौकी प्रभारी सुमननगर
3. उ0नि0 पूजा पाण्डेय
4. कानि0 महेन्द्र तोमर
5. कानि0 हरीश राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *