खटीमा । सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंगलवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुँचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े इसका ध्यान रखें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्य मंत्री किसन सिंह किन्ना,गम्भीर सिंह धामी, रमेश चंद्र जोशी,रनदीप पोखरिया,अमित पांडे,सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, डीएफओ यू सी तिवारी, ई ई सिंचाई आनंद सिंह नेगी, पी डब्लू डी एन के अग्रवाल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *