टिहरी झील, जिला टिहरी में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 15 दिवसीय जल क्रीड़ा प्रशिक्षण सम्पन्न

राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान गोवा के सहयोग से 20 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणित प्रशिक्षण

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने एवं युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में 15 दिवसीय जल क्रीड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से 05 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक टिहरी झील, जिला टिहरी गढ़वाल में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के समापन समारोह का आयोजन 19 अगस्त 2026 को टिहरी झील परिसर में किया गया। समारोह में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक प्रवीण सिंह रावत व विराज शिंदे उपस्थित रहे। इसके साथ ही परिषद के जल क्रीड़ा विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह तथा ऑफिसर कमांडिंग विपिन मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट आशुतोष बिष्ट, पर्यटन विभाग से प्रतिनिधि मनोज बिजल्वाण एवं दरमियान नेगी द्वारा प्रतिभाग कर प्रशिक्षुत्तियों का मनोबल बढाया ।

प्रशिक्षण का विवरण:
इस 15 दिवसीय पाठ्यक्रम में उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों से चयनित कुल 20 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण को तीन चरणों में संचालित किया गया:
1. प्रथम 05 दिवस – जीवन रक्षक तकनीक / लाइफ सेविंग तकनीक
2. द्वितीय 05 दिवस – पावर बोट हैंडलिंग एवं टिलर
3. तृतीय 05 दिवस – वाटर स्कीइंग

परिषद की यह पहल राज्य में जल क्रीड़ा पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा द्वारा प्रमाणित लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। यह लाइसेंस भारत के साथ-साथ सम्पूर्ण मध्य-पूर्व क्षेत्र में मान्य है।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद का उद्देश्य इस प्रकार के प्रशिक्षणों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाकर राज्य में साहसिक पर्यटन को विश्व स्तरीय पहचान दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *