हरिद्वार पुलिस

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।

इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमों द्वारा होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *