गंगा में बह रहे 15 वर्षीय शिवभक्त का त्वरित रेस्क्यू

आज दिनांक 01.08.2026 को विष्णु घाट, हरिद्वार पर स्नान के दौरान पैर फिसलने से 15 वर्षीय शिवभक्त भाविश, पुत्र श्री ललित, निवासी राजपुरा, थाना सिटी, पटियाला (पंजाब) गंगा की तेज धारा में बहने लगा।

सूचना मिलते ही कांवड़ मेला बचाव सुरक्षा/रेस्क्यू ड्यूटी में तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवभक्त को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया।

शिवभक्त के सकुशल रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस एवं 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल की तत्परता, साहस और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें, निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *