रूद्रपुर, मुख्य देयक व विविध देयकों की वसूली में तेजी लाये साथ ही मानसून काल में अलर्ट मोड़ में रहें, यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। उन्होने ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनश्चित करें। उन्होने जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवांे की चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आॅडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थो का अभियान चलाकर नियमित छापेमारी करते हुए सैम्पल लेकर जांच कराये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने कहा कि रोस्टर बनाकर सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में नियमित जांच व सैम्पलिंग भी की जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, तुषार सैनी, ओसी हिमांशु कफल्टिया, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *