हरिद्वार पुलिस

कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस की टीमें उत्तराखंड से बाहर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में पहुंचकर कांवड़ यात्रियों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

प्रमुख स्थानों पर जागरूकता पेम्पलेट एवं पोस्टर लगाए जा रहे हैं तथा कांवड़ यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ही आवश्यक नियमों एवं व्यवस्थाओं से अवगत हों, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हो सके।

हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निकटतम पुलिसकर्मी अथवा पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *