विकासखंड मुख्यालय रुड़की में जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा पखवाड़ा शिविर को मिला जनसमर्थन, 2214 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

जनसेवा पखवाड़ा में प्राप्त 18 आवेदनों का मौके पर किया गया निस्तारण, जनसेवा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

सरकार की प्राथमिकता है की जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वारा पर करना है राज्य मंत्री नितिन गौतम

हरिद्वार,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड मुख्यालय रुड़की सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की गई जिसमें 2214 लोगों ने आयोजित शिविर का लाभ उठाया तथा इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित18 आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन राज्य मंत्री नितिन गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया तथा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर किया गया इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार सरकार की 5 वर्ष पूर्ण हुए हैं तथा सरकार का लक्ष्य है की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है इसी उद्देश्य से सेवा पखवाड़ा अभियान के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ते और समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने क्षेत्र जनता जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद में 30 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित किया जा रहे हैं आयोजित शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है।

शिविर में स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पेयजल, आयुष, शिक्षा, श्रम, उद्योग तथा अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी । पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लाभार्थियों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया तथा इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

आयोजित सेवा पखवाड़ा शिविर में राज्य मंत्री आदेश सैनी, दिनेश कौशिक,चौधरी अजीत सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. मधु सिंह,ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरजीन्द्र सिंह, भाजपा नेता सुशील त्यागी,जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, बीडीओ सुमन कुटियाल, एबीडीओ सुभाष सैनी, सहित सम्बंधित अधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *