कोतवाली श्यामपुर, जनपद हरिद्वार

कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस एवं बिजनौर पुलिस ने किया संयुक्त मंथन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर बनाई साझा रणनीति

आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु हरिद्वार एवं बिजनौर (उ.प्र.) पुलिस के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित

हैवी वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारण एवं प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर विस्तृत चर्चा

अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति

कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, यातायात एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर

डीजे संचालन से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार

भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय पर विशेष चर्चा

कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया

कार्यक्रम के उपरांत हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद बिजनौर के अधिकारियों को गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई

आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज दिनांक 05.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार पुलिस एवं जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अंतर्राज्यीय समन्वय, बॉर्डर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार श्री अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर श्री गौतम राय, क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार श्री शिशुपाल सिंह नेगी, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद सुश्री आकांक्षा गौतम, क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार श्री भूपेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष श्यामपुर सहित हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद बिजनौर से पधारे अधिकारियों का गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई की गई जो दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्द का प्रतीक रहा

“सुरक्षित कांवड़ • सुव्यवस्थित कांवड़ • समन्वित कांवड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *