कोतवाली बहादराबाद
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशा तस्करों के विरूद्ध हरिद्वार पुलिस का कडा प्रहार
एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की धर्मनगरी में नशे की तस्करी विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
7.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपित को धर दबोचा
आरोपित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.07.26 को गस्त/चैकिंग के दौरान नहर पटरी से सुमन नगर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर, बहादराबाद से 7.5 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन साथ पकडा गया ।
जिस सम्बन्ध में कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।
नाम पता आरोपित
1- शावेज पुत्र मौ0 इरफान निवासी मस्जिद वाली गली, कस्बा बहादराबाद कोतवाली-बहादराबाद जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
1- 7.5 ग्राम अवैध स्मैक
आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 -191/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रानीपुर
2- मु0अ0स0 -190/24 धारा 401 भादवि थाना सिडकुल
पुलिस टीम
1- उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज,
2- हे0कानि0 नरविन्दर सिंह,
3- कानि0 पंकज बिष्ट,