गोविन्द वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए एम जे ग्रेड-ए  पद से श्री अमरीश कुमार बोकाडिया को दी भावभीनी विदाई

घुड़दौड़ी पौड़ी।गोविन्द वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड के महात्मा गांधी आडिटोरियम में आज मैकेनिकल विभाग के निदेशक श्री के के एस मेहर एवं कुलसचिव संदीप कुमार जी की उपस्थिति में श्री अमरीश कुमार बोकाडिया के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक प्रोफेसर  के के एस मेहर,  कुलसचिव श्री संदीप कुमार , सिविल विभाग के डॉ एच एल खाती द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सिविल इंजी विभाग की ओर से भी सभी प्राध्यापकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच का संचालन अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानवीकी विभाग  से डॉ क्रीरिट सेमवाल द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में निदेशक प्रोफेसर  के के एस मेहर ने कहा कि श्री अमरीश कुमार बोकाडिया ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सरल व्यवहार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दक्षता के साथ किया। उनके अनुभव, कार्यशैली तथा सहयोगात्मक दृष्टिकोण से विभाग को सदैव लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि श्री बोकाडिया का विभाग के प्रति समर्पण और सकारात्मक कार्य संस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

कुलसचिव श्री संदीप कुमार ने कहा कि किसी विभाग की वास्तविक पूंजी उसके कर्मठ और अनुभवी कार्मिक होते हैं। श्री बोकाडिया का योगदान विभाग में सदैव स्मरणीय रहेगा।  उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं  विभाग में सदैव एक कुशल एवं जिम्मेदार अधिकारी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। कितना भी कठिन कार्य हो श्री बोकाडिया जी ने बहुत ही धैर्य एवं लगन से किया। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से विभागीय उद्देश्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ एम एस बिस्ट प्रभारी गेस्ट हाउस, डॉ रमेश कुमार, डॉ सचेंद बंशी, अजीत नेगी, जगह सिंह रावत, श्रीमती गीता रावत, शी आर एस चौहान आदि कर्मचारियों द्वारा पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अपने विदाई संबोधन में श्री अमरीश कुमार बोकाडिया ने विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोविन्द वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में बिताया गया उनका सेवाकाल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय सहयोग, आत्मीयता एवं टीम भावना ने उन्हें सदैव बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में हरिद्वार से श्री अमरीश कुमार बोकाडिया जी के परिवार से काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *