* सड़क हादसे में घायल युवक की सूचना विभाग टीम ने बचाई जान

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप शिवनंदी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ,इसी दौरान विभागीय कार्य से रुद्रप्रयाग लौट रहे अपर जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा, फोटोग्राफर भुवनेश्वर नेगी तथा चालक संजय सिंह घटनास्थल से गुजर रहे थे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझते हुए बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी के एल टम्टा द्वारा तत्काल पुलिस ,जिला आपदा कंट्रोल रूम और 108 एंबुलेंस सेवा को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित टीमें सक्रिय हुईं मौके पर पहुची 108 की टीम द्वारा घायल चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम भी शीघ्र मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। सूचना विभाग की टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय पहल ने समय पर घायल युवक को उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *