सैनिक सम्मेलन
मातहत से अभिभावक के तौर पर मिले एसएसपी नवनीत सिंह
सैनिक सम्मेलन में जानी समस्या, मौके पर किया गया निस्तारण
शेष रहा गई कुछ अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित को दिए निर्देश
कार्यक्रम के अन्त में 26 जवान सम्मानित, मैन ऑफ द मंथ से नवाजा
अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर किया गया सम्मानित
जनपद प्रभारी सहित अभिभावक की भूमिका का भी निर्वहन कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
मौजूद सभी जवानों से उनकी कुशल क्षेम जानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्याओं की जानकारी की गई तथा अपने स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया।
सैनिक सम्मेलन के अन्त में श्री नवनीत सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता दिखा अन्य कर्मियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं जनता के निहितार्थ किए गए कार्यों के लिए 26 जवानों को सम्मानित किया गया।
माह मई 2026 “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची-

कोतवाली नगर
1- हे0का0 संदीप कपूर
कनखल
2- म0का0 राजरानी
श्यामपुर
3- का0 अनिल रावत
ज्वालापुर
4- का0 अमित गौड़
5- का0 राजेश बिष्ट
बहादराबाद
6- हे0का0 राकेश नेगी
रानीपुर
7- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
सिड़कुल
8- का0 कुलदीप डिमरी
9- का0 प्रदीप कुमार
गंगनहर
10- उ0नि0 ब्रहमदत्त बिजल्वान
झबरेड़ा
11- व०3०नि० सतेन्द्र भण्डारी
12- का0 सुरेन्द्र सिंह
भगवानपुर
13- उ0नि0 नीरज रावत
14- अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
15- का0 संजय पंवार
पथरी
16- का0 दीपक चौधरी
साईबर सैल हरिद्वार
17- हे0का0 नरेन्द्र सिंह नेगी
हाईकोर्ट सैल
18- म0का0 अंजू
सीपीयू रुड़की
19- उ0नि0 हरीश अधिकारी
20- उ0नि0 विशम्बर दत्त
21- उ0नि0 मुकेश कुमार
फायर स्टेशन मायापुर
22- लीडिंग फायरमैन जयवीर सिंह
अभिसूचना उपइकाई नगर
23- हे0का0 सतीश बडोला
पुलिस लाईन हरिद्वार
24- म0का0 सोनम नेगी
40 वीं वाहिनी पीएसी
25- म0का0 आनंदीश्वरी
पुलिस दूरसंचार
26- हे0का0 सार्थक कुमार