इंडियन ऑयल एवं एलिम्को द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने की सहभागिता

दिव्यांगजनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा
हरिद्वार । प्रधानमन्त्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, रुड़की में आयोजित ‘निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह’ में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन, हरिद्वार के सहयोग से आयोजित इस पुनीत कार्यक्रम में दिव्यांग बंधुओं को ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को साकार करते हुए दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। इन उपकरणों के माध्यम से हमारे दिव्यांग भाई-बहनों का जीवन सुगम एवं सम्मानजनक बनेगा।

इंडियन ऑयल एवं एलिम्को का इस मानवीय कार्य हेतु हृदय से आभार। दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए उत्तराखण्ड सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *