कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

70 साल की बुजुर्ग महिला की मददगार बनी हरिद्वार पुलिस

सकुशल परिजनों से मिलकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान

हर की पौड़ी स्नान करने आई महिला को सकुशल परिजन को किया गया सुपुर्द

परिजनों के द्वारा किया गया हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त

दिनांक 11/06/2026 को थाना हाजा पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वृद्ध महिला उम्र लगभग 70 वर्ष जो कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत दुर्गा चौक के पास बैठी है।
सूचना से तत्काल प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को अवगत कराया गया।

मौके पर जाकर उक्त बुजुर्ग महिला से पूछताछ की गई तो जिसने अपना नाम सोमी पत्नी अतर सिंह जो अपना पता नहीं बता पा रही है।

महिला कांस्टेबल की मदद से उक्त महिला को कोतवाली ज्वालापुर लाया गया जिसे गहनता से पूछताछ की गई व उक्त बुजुर्ग महिला के संबंध में कंट्रोल रूम/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/अन्य माध्यम के प्रसार प्रचार कर किया गया।

कोई जानकारी नहीं मिली कोशिश करने वालों की हार नहीं होती आज दिनांक 14/06/2026 को अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा द्वारा फिर गहनता से पूछताछ की गई बुजुर्ग महिला के द्वारा अपना मायका बजीरपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया।

अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा तत्काल थाना गंगोह जिला सहारनपुर से संपर्क कर ग्राम प्रधान बजीरपुर का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया गया तो ग्राम प्रधान बजीरपुर को उक्त महिला के संबंध में बताया गया ग्राम प्रधान द्वारा महिला के भतीजे का मोबाइल नंबर दिया गया जिस पर अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा द्वारा मोबाइल फोन से बात की गई तो परिजनों द्वारा बताया वह घर यह बताकर गई थी कि मैं अपनी बहन के घर जा रही हूं।वह हरिद्वार कब पहुंच गई यह हमें नहीं पता था। परिजनों को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम
1-अपर उप निरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा
2-महिला कांस्टेबल सुल्ताना
3-महिला होमगार्ड सायरा बानो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *