कार्तिक स्वामी मंदिर प्रांगण में “हरित योग कार्यक्रम” का सफल आयोजन

आज रुद्रप्रयाग जनपद में “हरित योग कार्यक्रम” का आयोजन कार्तिक स्वामी मंदिर प्रांगण में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर संचालक श्री के. एस. नेगी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश तिवारी (मुख्य फार्मेसी अधिकारी, रा. आ. चि., चोपता), श्री राजीव तिवारी (फार्मेसी अधिकारी,रा. आ. चि., बाडव), श्री रवींद्र सिंह (योग अनुदेशक, रा. आ. चि., बाडव) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री अनिल टम्टा जी, आरुष बुटोला, मयंक कुमार टम्टा सहित लगभग 35 पर्यटकों एवं योग प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
योगाभ्यास के उपरांत विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को बैज अलंकरण किया गया तथा शुद्ध पेयजल एवं फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक वातावरण में योगाभ्यास कर विशेष उत्साह व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम डॉ. रघुवीर सिंह पाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, रुद्रप्रयाग के निर्देशन तथा डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ, नोडल अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *