हरिद्वार। ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया है। Country Director के परियोजना क्षेत्र में गतिविधियों के निरीक्षण के दौरान ग्रामोत्थान रीप परियोजना की परियोजना निदेशक सुश्री० झरना कामठन आईफैड की जनरल सलाहाकार सुश्री निशिधा वरिष्ठ व मैनेजमेन्ट कन्सलटेन्सी फर्म के टीम लीडर श्री आलोक जैन व फर्म के कृषि विशेषज्ञ श्री रविन्द्र कुकरेती शामिल थे।

Country Director व टीम का स्वागत हरिद्वार में पहुंचने पर जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामोत्थान रीप श्री संजय कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। Country Director एवं परियोजना निदेशक व भ्रमण में आये सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में रीप परियोजना के तहत स्वागत कलस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित “West Flower Managements” का निरीक्षण कर इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। इस यूनिट में मंन्दिरों से एकत्रित फूलों का प्रसंस्करण कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाये जा रहे है। सदस्यों द्वारा मूनिट में स्थापित मशीनों का महिलाओं द्वारा संचालन, उत्पादन व उत्पादों की पैकेजिंग का संजीव अवलोकन किया सदस्यों द्वारा महिलाओं से सीधे वार्ता कर इस यूनिट के परिणाम, आय सृजन आय सहित भविष्य की रणनीति पर सघन रूप से चर्चा की। Country Drikter इस यूनिट की कार्य प्रणाली व उत्पादन प्रकिया से काफी प्रभावित हुए। उन्होने इस कार्य की बहुत सरहान की तथा महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा उनके द्वारा यह अभिनव प्रयास बहुत ही अच्छा है। इसके पर्यावरण संरक्षण, आय सृजन व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है। इसके उपरान्त Country Director, परियोजना निदेशक ने जनपद में संचालित परम्परागत तरीके से तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पादों-तेल, मसाले, मल्टी ग्रीन आटा, इत्यादि की मशीनो का संजीय अवलोकन किया गया, मेदान्स द्वारा वर्ममान में परियोजनान्तर्गत सम्पादित तीन स्वायत्त सहकारिताओं के साथ अनुबन्ध कर Raw Material की सप्लाई भी ली जा रही है। तथा स्वायत्त सहकारिताओं के सदस्यों को तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर उनके गुणवत्तायुक्त विभिन्न उत्पाद बनाये जा रहे है। मेदांस – ग्रामोत्थान रीप परियोजना के साथ प्राइवेट पार्टनर के रूप में कार्य कर रही है।

Country Director परियोजना निदेशक रीप एवं सदस्यों ने ‘मीठी गंगा का भी निरीक्षण किया गया। मीठी गंगा में भ्रमण के दौरान उन्होने मौन पालन कास्तकारों से शहद कय की प्रक्रिया, शहद प्रसस्करण की इकाई का संजीव प्रदर्शन तथा शहद की पैकेजिंग व्यवस्था व प्रसंस्कृत शहद की भण्डारण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। Country Director ने मीठी गंगा के तहत तैयार शहद उत्पाद विपणन कार्यों की विशेष रूप से सरहाना की तथा निदेशक मण्डल सदस्यो को इस अभिनव के लिए बधाई दी।

Country Director, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान रीप, तथा भ्रमण में आये समस्त सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी-हरिद्वार से बैठक कर उनके अनुभव व रीप परियोजनान्तर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों में विस्तृत चर्चा की गई। तथा मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र द्वारा उनको प्रदान किये गये सुझावों/अनुभव व अभिनव प्रयासों की विशेष रूप से सरहाना की तथा Country Director, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान रीप व भ्रमण सदस्यों द्वारा पीलीभित हाउस में “हाउस ऑफ हिमालय का भी भ्रमण किया गया।

Country Director, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान रीप FAD सलाहाकार व MCF टीम सदस्यों के भ्रमण का दायित्व जिला परियोजना प्रबन्धक, श्री संजय कुमार सक्सेना द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन/ मार्गदर्शन से किया गया, टीम सदस्यो में भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबन्धक रीप श्री संजय कुमार सक्सेना, स०प्र०-सेल्स श्री अमित शर्मा, स०प्र०-आजीविका, श्री शिव शंकर बिष्ट, स०प्र०- श्री काम सिंह सहित विकासखण्ड बहादराबाद की समस्त रीप टीम्, सहकारिताओं के निदेशक मण्डल, स्टाफ सहित अन्य स्टेक होल्डर उपस्थित रहें।

IFAD-Country Director की परियोजना ग्रामोत्थान रीप का यह विजीट जनपद में महिलाओं को शावस्त करने व उनको उद्यमी बनने में एक महत्वपूर्ण कदम उनको प्रेरित करने में अवश्य ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *