हरिद्वार पुलिस
DySP नताशा सिंह का हरिद्वार से सीआईडी देहरादून स्थानांतरण
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी भावभीनी विदाई
समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
जनपद हरिद्वार में तैनात डीएसपी नताशा सिंह के सीआईडी देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा डीएसपी नताशा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि नताशा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना, संवेदनशील पुलिसिंग एवं प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
विदाई समारोह में जनपद के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।