*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा*

जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ के संबंध में आज बुधवार, 13 मई 2026 को बैठक आयोजित की गई।

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R.) के संबंध में जनपद की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी), तहसीलदारों (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) एवं एस.आई.आर. हेतु नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग, अनमैप मतदाताओं की सूची तैयार करने सहित आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम कमलेश, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी, सांख्यिकी अधिकारी साक्षी शर्मा आदि संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *