हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य योजना के राशनकार्डों / यूनिटों की ई-के०वाई०सी० उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से की जा रही है जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में आतिथि तक 71 प्रतिशत ई०-के०वाई०सी० ही हो पायी है, जिसे दिनांकः 30 मई, 2026 तक अनिवार्यतः पूर्ण किया जाना है। जिस हेतु सर्व साधारण से अपील की जाती है कि भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को सुगमता से ई०-के०वाई०सी० किये जाने हेतु मेरा ई० के०वाई०सी० (MERA eKYC) एप्प जारी किया गया है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर एप्प के माध्यम से अपना और अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड नम्बर डालकर फेस रीडिंग करते हुए अपने राशन कार्ड की ई०-के०वाई०सी० कर सकते है।
निर्धारित तिथि तक ई०-के०वाई०सी० न कराने की स्थिति में सम्बन्धित कार्ड / यूनिटों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *