कोतवाली बहादराबाद

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सार्वजनिक स्थानों/ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, कुल 06 नशेड़ी दबोचे गए

हुड़दंगियों को सख्त नसीहत, खुले में शराब पीकर उत्पात मचाया तो कानूनी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे

मुख्यालय स्तर से संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल एवं ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कस्बा बहादराबाद स्थित राइस मिल के पास शराब पीकर राह चलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत, दिनांक 06.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर संयोजन शुल्क वसूला गया।

साथ ही शराब पिलाने वाले ढाबा संचालकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत भी चालान किया गया।

कोई भी सार्वजनिक स्थान पर न तो शराब पिलाएगा और न ही सेवन करेगा।बहादराबाद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *