बजाज मोटर्स लिमिटेड द्वारा एसडीआईएमटी पोलिटैक्निक में कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से कुल 11 छात्रों का चयन हुआ
हरिद्वार । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी पोलिटैक्निक हरिद्वार में आज बजाज मोटर्स लिमिटेड द्वारा पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राईव के जरिए कुल 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी पोलिटैक्निक के 9, कोर कालेज से एक एवं रामानन्द इंस्टिट्यूट से एक छात्र का चयन हुआ। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी पोलिटैक्निक ंके विशु कुमार, हर्ष कर्णवाल, सागर कुमार, तुषार राघव, प्रिंस, अमन ठाकुर, आशिष यादव, मंयक, धीरज एवं कोर कोलेज के तनिष्क मेहता एवं रामानन्द इंस्ट्यिूट के हिमांशु चौधरी का चयन साक्षात्कार के आधार पर हुआ।
संस्थान की निदेशक डॉ0 जयलक्ष्मी ने बताया कि ‘बजाज मोटर्स लिमिटेड’ हरिद्वार से आये अरविन्द सिंह, ए0जी0एम0 (एच0आर0) एवं मनोज कुमार आर्या, प्रोडक्शन इंचार्ज ने चयन से पूर्व कम्पनी की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया एवं उसके बाद सभी छात्रों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से,ं साक्षात्कार के आधार पर किया । इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज चौधरी, प्लेसमेंट हैड अशोक कुमार गोतम, प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर आशीष कुमार एवं उमेश चंद्रा, अनुराग गुप्ता, अंजुम सिद्दगी, पंकज चौधरी, देवेन्द्र सिंह रावत, धरणीधरवाग्ले, दिव्या राजपूत, विकास अग्रवाल, वैशाली, वर्षा रानी, कशीश, सुधांशु , दिलखुश, ज्योति राजपूत आदि ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *