हरिद्वार पुलिस

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चला जा रहा सघन सांयकालीन चेकिंग अभियान

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सांयकालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, होटल-ढाबों, बस अड्डों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है।
संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है।

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *