कोतवाली नगर, हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर धर दबोचा
आरोपित के कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
आरोपित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया अभियोग पंजीकृत
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 20-04-2026 को चैकिंग के दौरान वेदाग्रीन वेडिंग प्वाइंट निकट विलकेश्वर मन्दिर के पास से 01आरोपित को 10.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा ।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी
(10.35gm)अवैध स्मैक
नाम पता आरोपित 1-श्याम गुप्ता पुत्र गंगा राम गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार ।
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल
2. उ0नि0 दिनेश कुमार
3. कानि0 सी पी जसवीर
4. का हरवीर ciu हरिद्वार
5. का.उमेश ciu