टिहरी गढ़वाल ।
*टिहरी गढ़वाल में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण सामान्य*
*उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार विवाह समारोह हेतु अधिकतम 2 व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुमति* 
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने संबंधित गैस एजेंसी एवं खाद्य आपूर्ति विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में गैस उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिल रही है उन स्थानों में प्राथमिकता के आधार पर गैस का वितरण करना सुनिश्चित करें एवं गैस वितरण से पहले उसे क्षेत्र में लोगों को भी सूचित करें की आज इस क्षेत्र में गैस का वितरण किया जाएगा। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को वितरण प्रणाली मैं आ रही कठिनाइयों को शासन स्तर पर भी अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें जिला प्रशासन लगातार गैस वितरण प्रणाली पर ध्यान दे रही है एवं जो कठिनाइयां गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं को आ रही है उसे शासन के संज्ञान में भी लाया जा रहा है ताकि कठिनाइयों का समाधान निकल सके।
जिला पूर्ति अधिकारी, टिहरी गढ़वाल मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति एवं वितरण की स्थिति सामान्य बनी हुई है। *विगत दिवस गैस एजेंसियों को 684 घरेलू एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि 1391 सिलेंडर* *उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। वितरण के पश्चात एजेंसियों के पास 2918 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।*
उन्होंने यह भी बताया की व्यावसायिक एलपीजी के लिए जनपद को प्रतिदिन 212 सिलेंडर का आवंटन प्राप्त हो रहा है, जिसे एजेंसीवार निर्धारित कर दिया गया है। विगत दिवस 19 किलोग्राम श्रेणी के 202 सिलेंडर प्राप्त हुए तथा 250 सिलेंडर वितरित किए गए।
एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण की निगरानी हेतु गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा अब तक गैस गोदाम, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं होटलों के कुल 496 निरीक्षण किए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान 14 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें से 5 सिलेंडर पर ₹7250 का जुर्माना भी वसूल कर उन्हें अवमुक्त किया गया।
इसके अलावा शिकायत निवारण के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में अब तक 87 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निरंतर समाधान किया जा रहा है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग करें और सिलेंडर होम डिलीवरी या प्वाइंट डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे शीघ्र अपनी एजेंसी से संपर्क कर प्रक्रिया पूर्ण करें।
उन्होंने यह भी जानकारी दी उत्तराखंड *शासन के निर्देशानुसार विवाह समारोह हेतु अधिकतम 2 व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुमति दी जा रही है।* अब तक 128 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 110 को अनुमति प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने आम जनमानस से कहां की यदि किसी उपभोक्ता को कालाबाजारी, दुरुपयोग, अवैध भंडारण या ओवररेटिंग की शिकायत करनी हो तो वे कंट्रोल रूम के **नंबर 01376-234793, 01376-233433 एवं* *9456533332 पर संपर्क कर सकते हैं।*