थाना सिडकुल

अपराध और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत SSP नवनीत सिंह का स्पष्ट निर्देश, ज़ीरो टॉलरेंस

सिडकुल क्षेत्र में महिला के कान के कुंडल छीनने पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी को सिडकुल पुलिस ने मय माल व बाइक सहित दबोचा

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताए गया की उसकी दो दो शादियां हो रखी है जिससे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण अपराध किया

डिजिटल साक्ष्य व सटीक सुरागरसी से मिली पुलिस को बड़ी सफलता

हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश है, कि अपराध करोगे तो किसी भी सूरत में बच नहीं पाओगे

दिनांक 27.03.2026 को वादिया निवासी रोशनाबाद की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल छीनने की घटना के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 118/2026 पंजीकृत किया गया था।

सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन एवं लगातार सुरागरसी की गई।

दिनांक 01.04.2026 को चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति नसीम मलिक को दबोच लिया गया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) एवं वादिया के सोने के कुंडल बरामद किए गए।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है।

नाम पता आरोपित
नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668)
2. कुंडल (पीली धातु)

पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2. ⁠व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
3. ⁠उ0नि0 शैलेन्द्र मंमगाई
4. ⁠हे0का0 देशराज
5. ⁠हे0का0 प्रेमसिंह
6. ⁠हे0का0 जितेन्द्र मलिक
7. ⁠का0 गजेन्द्र प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *