टिहरी गढ़वाल –
मा० सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के क्रम में जनपद स्तर पर उच्च शिक्षण / शैक्षणिक संस्थानों / कोचिग संस्थानों में छात्र-छात्राओं की Mental weli Being नियंत्रण समिति की बैठक के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्ष में कलेक्ट्रेट सभागार बैठक आयोजित हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उच्च शिक्षण / शैक्षणिक संस्थानों / कोचिग संस्थानों में छात्र-छात्राओं की Mental weli Being नियंत्रण के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए चर्चा एवं सुझाव विचार लिए गये साथ एक्शन प्लान पर भी विचार किया गया। उन्होनें समस्त उच्च शिक्षण / शैक्षणिक संस्थानों / कोचिग संस्थानों को कहा की छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ ईतर अन्य कार्यक्रमों को संचालित करे, साथ ही यह जानने का प्रयास करें कि विद्यार्थियों को किस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कही बच्चों को सोशल मीडिया, पढ़ाई, पारिवारिक समस्या, मेंटली डिस्टर्ब के अलावा अन्य दिक्कतो का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है, उसे अवश्य जाने ताकि उसका समाधान समय रहते निकाला जा सकता है जिसके लिए उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थानों को Mental weli Being हेतु दो-दो लोगों को नामित करते हुए तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हेंने विशेष साइकोलॉजी प्रशिक्षण दिया जाएगा सके, ताकि वे बच्चों का काउंसलिंग के माध्यम से दिक्कतों का समाधान समय रहते किया जा सके।
साथ उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आए दिन बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है जो चिंता का विषय है ,बच्चों के साथ काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों की बात को समझा जा सकता है जिसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को अपने-अपने स्तर से सामूहिक प्रयास करना होगा। ताकि बच्चों को एक अच्छा भविष्य मिल सके ।

इस अवसर पर डीपीओ संजय गौरव, श्रम पर्वतन अधिकारी आइशा, प्रोफेसर एके सिंह, डॉ केसस जौहरी, छाया चतुर्वेदी, डाँ बीना रानी, डॉ. बीआर भद्री, डॉ. मनोज कुमार विजेन्द्र लिंगवाल, मयक, मुकेश प्रसाद सहित विभिन्न महाविधालयो के प्रोफेसर / प्राचार्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *