*कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार*
*SSP हरिद्वार के आदेशानुसार हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तयों के सत्यापन की कार्रवाई*
*अभियान के दौरान 11 मकान मालिको के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई*
*11 मकान मालिको का 1,10,000/जुर्माने का चालान मा0न्यायालय प्रेषित*
*65 किरायेदारों,घरेलू नौकरों व बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही किया गया सत्यापन*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों,फड/ठेले लगाने वालों,किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा उपरोक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 09.03.26 को चौकी बाजार/ रेल में अलग अलग टीमें बनाकर सुभाष नगर,मौ0कडच्छ,अम्बेडकर नगर,सराय, सुभाषनगर ,नया गांव ,जर्स कंट्री के आस पास आदि जगहों पर किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर *11 मकान मालिको* के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹1,10,000/- का चालान कर चलानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की जा रही है।
अभियान के दौरान व 20 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹ 5000/- की धनराशि वसूली गई व 65 बाहरी व्यक्तियों,फड़ फेरी लगाने वालों,किरायेदारों व घरेलू नौकरों का मौके पर ही सत्यापन की कार्रवाई की गयी।
*पुलिस टीम*
1-अपर उप निरीक्षक गम्भीर तोमर
2-अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
3-कांस्टेबल अंकुर चौधरी
4-कांस्टेबल अरुण कोटनाला
5-कांस्टेबल अनिल चौहान
6-कांस्टेबल खजान सिंह
7-कांस्टेबल रवि कुमार
8-कांस्टेबल सतवीर सिंह