*11 मार्च को आयोजित होगा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम*

महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुनने और उनका समाधान करने के लिए राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड के सभी जनपदों में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद रुद्रप्रयाग के जिला कार्यालय सभागार में 11 मार्च को आयोग की सदस्य श्रीमती वत्सला सती एवं विजया रावत की उपस्थिति में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की सीधी सुनवाई करने के साथ ही महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज, जमीन विवाद आदि प्रकरणों का तुरंत समाधान करना है। इसके अलावा जनपद में आयोजित महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं अपनी शिकायत लिखित अथवा मौखिक रूप से दर्ज करा सकेंगी। जिनका निस्तारण करने हेतु राज्य महिला आयोग के सदस्य, जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन से जनपद की महिलाएं अपनी समस्याओं से प्रशासन को सीधा अवगत करा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *