*होलिका दहन कार्यक्रम में मातहत संग पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी*

*विधि विधान से पूजन करते हुए मंत्रोच्चार के साथ किया होलिका दहन*

*होलिक दहन कार्यक्रम में जनपद का पुलिस परिवार उत्साह के साथ हुआ सम्मिलित*

आज होलिका दहन के शुभ मुहूर्त पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में समस्त पुलिस परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना उपरांत हर्षोल्लास के माहौल में होलिका दहन किया गया।

उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ सदर/लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

होलिका दहन के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों में खूब उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन उपरांत रंगो के इस महापर्व पर उपस्थित लगभग सभी महिलाओं/पुरुषों/बच्चों द्वारा खूब मस्ती करते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *