*थाना कनखल*
*एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता
*ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, मथुरा से दबोचा गया कातिल दोस्त*
*कुछ दिन पूर्व जंगल में झाड़ियों में मिला था युवक का शव*
*बहनों पर गंदी टिप्पणी करने पर अरविंद उर्फ शिवम ने पत्थर से कुचलकर ली दोस्त की जान*
*पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर सिर पर पत्थर मारकर की हत्या*

दिनांक 07.02.2026 को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात बालक का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई।
मौके पर साक्ष्य जुटाने हेतु फील्ड यूनिट की बुलाई गई व मृतक के पिता की तहरीर पर मु0अ0स0 41/26 धारा 103 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार घटना के अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाले गए। जिसमे पुलिस टीम को सीसीटीवी में मृतक कुनाल शराब के ठेके पर शराब खरीदते हुए एक संदिग्ध स्कूटी पर किसी व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखा।
स्कूटी सवार की जांच पड़ताल करने पर स्कूटी सवार की पहचान अरविन्द उर्फ शिवम के रूप में हुई, जो घटना के बाद से मथुरा फरार हो गया था।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मथुरा से धर दबोचा।
पूछताछ करने पर अभियुक्त अरविन्द ने बताया कि मैं कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। वह और कुनाल (मृतक) दोस्त थे और पड़ोस में ही रहते थे। 06 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में कुनाल ने अरविन्द की बहनों पर गंदे लांछन लगाने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने अरविन्द को थप्पड़ मारे, जिसके बाद गुस्से में आकर अरविन्द ने पास पड़े भारी पत्थर से कुनाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अरविन्द उर्फ शिवम पुत्र संदीप शर्मा निवासी पतवारी मन्दिर के पीछे दुर्गा कॉलौनी थाना गोवर्धन मथुरा उ0प्र0 हाल निवासी लाटोवाली थाना कनखल जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरणः-*
मृतक कुनाल का मोबाईल फोन
*पुलिस टीम थाना कनखलः-*
1- SHO कनखल देवेन्द्र सिहं रावत
2- व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
3- अ0उ0 नि0 ललित मोहन अधिकारी
4- अ0उ0 नि0 नन्द किशोर
5- का0 सतेन्द्र रावत
6- का0 उमेद सिंह
7- का0 मनीष रावत
8- का0 विशन सिहं
*सर्विलांश टीम*
9- नरेन्द्र सिहं बिष्ट प्रभारी ( CIU HDR)
10- का0 हरबीर सिहं (CIU )
11- का0 वसीम (CIU)
12- का0 नरेंद्र (CIU)
*को0 नगर/ रानीपुर*
12- उ0 नि0 अंशुल अग्रवाल को0 नगर
13- का0 सतीश नौटियाल को0 नगर
14- का0 दीप गौड रानीपुर