हरिद्वार ।जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 07 फरवरी 2026 को विकास खंड बहादराबाद की न्याय पंचायत जमालपुर कला में सामुदायिक भवन जमालपुर कला में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार की अध्यक्षता में तथा विकास खंड भगवानपुर की न्याय पंचायत भलस्वागाज में पंचायत भवन भेड़की सैदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये जाने थे।

दिनांक 07 फरवरी, 2026 को जनपद में स्वच्छता अभियान के आयोजन के कारण बहुउद्देशीय शिविरों की तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब शिविर निम्न प्रकार आयोजित किए जाएंगे।

विकास खंड बहादराबाद, तहसील हरिद्वार की न्याय पंचायत जमालपुर कला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे से सामुदायिक भवन जमालपुर कला में किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार करेंगे। नोडल अधिकारी के रूप में जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक), हरिद्वार को नामित किया गया है।

वहीं विकास खंड भगवानपुर, तहसील भगवानपुर की न्याय पंचायत भलस्वागाज में बहुउद्देशीय शिविर दिनांक 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भलस्वागाज में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा की जाएगी। नोडल अधिकारी के रूप में अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, रुड़की को नामित किया गया है।

संबंधित सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित तिथियों को शिविर स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभाग करें तथा अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाना सुनिश्चित करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *