*मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप में 200 बच्चों की हुई जांच*

*एनएचएम द्वारा पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में हुआ आरबीएसके विशेषज्ञ हेल्थ कैंप*

*मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं*

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त्यमुनि में ब्लाक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें जन्म से 18 वर्ष तक के 200 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में आयोजित मल्टी स्पेशियलिटी कैंप में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दूरस्थ गांवों से आए 200 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई। साथ ही 14 की अल्ट्रासाउंड व 26 के खून से संबंधित विभिन्न जांच भी की गई। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैभव नौटियाल द्वारा 09, सर्जन डाॅ. विवेक कुमार द्वारा 15, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. सिद्धार्थ शर्मा द्वारा 51, ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. शिखा भट्ट द्वारा 31, मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रिद्धा द्वारा 03, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अजय गोस्वामी द्वारा 38 के अलावा स्त्री रोग के 53 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संदर्भित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लाक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी कैंप का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गत दिसंबर माह में ऊखीमठ में भी ब्लाक स्तरीय मल्टी स्पेशियलिटी कैंप का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. जितेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि डाॅ. अक्षिता ममगाईं, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु नौडियाल, डाॅ. नीरजा बिष्ट, डाॅ. कमल, डाॅ. विजय, डाॅ. नितिन, डाॅ. साक्षी, डाॅ. दीपिका खंडूड़ी, आरबीएसके मैनेजर सुमन, बीपीएम मुदित मैठाणी, ब्लाक लेखा प्रबंधक बलवंत बजवाल, आरकेएसके काउंसलर विपिन सेमवाल, जयदीप कुमार, मूल्यांकन व निगरानी अधिकारी नागेश्वर बगवाड़ी, शोसल वर्कर दिगपाल कंडारी, फार्मेसिस्ट युद्धवीर गुसाईं, विवेक खन्ना, दिपेंद्र सजवाण, एएनएम रेखा कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *