*हरिद्वार पुलिस*

*एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आगामी शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक*

*सीओ ट्रैफिक की अध्यक्षता में सिडकुल एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित*

*एसोसिएशन के सदस्यों को भारी वाहनों के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की दी विस्तृत जानकारी*

*मेले के दौरान एसोसिएशन पुलिस प्रशासन का करेगा सहयोग*

दिनांक 02/02/26 को आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आगामी शारदीय कावड़ मेला के दौरान रूट व्यवस्था/डायवर्जन आदि के संबंध में आयोजित गोष्ठी की गई बैठक में सीओ यातायात द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता करते हुए उन्हे पुलिस द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी देते हुए इंट्री एक्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

उक्त गोष्ठी में निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, प्रभारी रानीपुर शांति कुमार, थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा व सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *