प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नये संसद भवन (New Parliament Inauguration) का रविवार को उद्घाटन किया। भव्य और अत्याधुनिक संसद भवन भारत की उभरती आकांक्षाओं और जरूरतों के हिसाब हुए बना है। इस कार्यक्रम में 20 विपक्षी दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। वहीं, 25 से अधिक दलों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नई संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जहां विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोला तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता के ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इन्होंने लिखा है- देवता पुष्प बरसाने लगे और गधे चिल्लाने लगे।

28 मई का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय संसद के नए भवन का उद्घाटन किया। त्रिकोणीय आकार में बना यह भवन कई मायनों में खास है। इसमें लोकसभा की सीटों को राष्ट्रीय पक्षी मोर की आकृति की दी गई तो राज्यसभा की सीटों को राष्ट्रीय पुष्प कमल की आकृति। इसके अलावा संसद में बरगद का पेड़ भी है। संसद भवन में कई अनोखी आकृतियां हैं, जो उसे आकर्षक बनाती हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने राजदंड के प्रतीक सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सीट के बगल में स्थापित किया।