बीआईएस केयर ऐप से उत्पादों की प्रमाणिकता की करें जांच

– अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में बीआईएस देहरादून द्वारा उपभोक्ता जागरूकता हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

– ⁠हॉलमार्क युक्त यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषण खरीदने की दी सलाह

देहरादून : भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), शाखा कार्यालय देहरादून द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उपभोक्ताओं में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीआईएस देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख श्री सौरभ तिवारी द्वारा की गई, जिसमें देहरादून क्षेत्र के प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

अपने संबोधन में श्री तिवारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अक्षय तृतीया जैसे पर्वों के दौरान, विशेषकर आभूषणों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी करते समय गुणवत्ता की जांच अवश्य करें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बीआईएस केयर मोबाइल ऐप के माध्यम से उत्पादों की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं। आभूषणों के संदर्भ में उन्होंने केवल हॉलमार्क युक्त यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) वाले उत्पादों को खरीदने की सलाह दी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने उपभोक्ताओं को आईएसआई मार्क युक्त उत्पादों एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए रजिस्ट्रेशन मार्क वाले सामान खरीदने हेतु प्रोत्साहित किया। श्री तिवारी ने जानकारी दी कि बीआईएस द्वारा विभिन्न राज्यों में की गई छापेमारी में कई अप्रमाणित उत्पाद जब्त किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उपभोक्ताओं की सतर्कता आवश्यक है।

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे इन महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, जिससे उपभोक्ता जागरूक बनें और धोखाधड़ी से बच सकें।

इस अवसर पर बीआईएस अधिकारियों द्वारा हॉलमार्किंग प्रक्रिया, आईएसआई मार्क की महत्ता एवं बीआईएस केयर ऐप के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों के साथ-साथ देहरादून क्षेत्र के लगभग 30 मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं उपभोक्ता जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सोशल मीडिया में प्रकाशित खबर सुभाष घाट पर गर्भवती महिला के प्रसव संबंधी मामले का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच के दिए निर्देश नोवस पैथोलॉजीज प्रा. लि. (NPPL) के निदेशक को तत्काल आंतरिक जांच के निर्देश, 48 घंटे में मांगी हस्ताक्षरित जांच आख्या अस्पताल के रजिस्टर, ड्यूटी रोस्टर एवं सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश, जांच में दोषी पाए जाने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई हरिद्वार, 29 नवंबर 2026 सोशल मीडिया में प्रकाशित खबर सुभाष घाट पर एक गर्भवती महिला द्वारा खुले आसमान के नीचे बच्ची को जन्म दिए जाने संबंधी खबर का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उनके द्वारा स्वयं भी प्रकरण की जांच की जा रही है। मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, गर्भवती महिला को हरिद्वार के महिला चिकित्सालय में उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद महिला ने सुभाष घाट पर बच्ची को जन्म दिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अधीक्षक, एच.एम.जी. जिला चिकित्सालय, हरिद्वार के कार्यालय द्वारा नोवस पैथोलॉजीज प्रा. लि. (NPPL) के निदेशक को ईमेल भेजकर तत्काल आंतरिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रकरण से संबंधित प्रारंभिक तथ्य आज ही तथा ईमेल प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर हस्ताक्षरित विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है। जांच के दौरान यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित महिला अथवा उनके परिजनों द्वारा चैन राय महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में संपर्क किया गया था या नहीं। यदि संपर्क किया गया था तो संपर्क का समय, उस समय ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों का विवरण, महिला को उपलब्ध कराई गई सहायता तथा उपचार में किसी प्रकार की देरी, उपचार से इनकार अथवा अन्यत्र रेफर किए जाने की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अस्पताल के रजिस्टर, ड्यूटी रोस्टर एवं उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज को तत्काल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों का सही आकलन किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही अथवा चूक पाई जाती है तो संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यदि मीडिया में लगाए गए आरोप जांच में तथ्यात्मक रूप से सही नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच आख्या प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रकरण से संबंधित वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।