राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गंभीर रूप से बीमार बच्चे को निशुल्क एम्बुलेंस से ऐम्स ऋषिकेश किया गया रेफर

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के लोहिया हेड निवासी 8 वर्षीय बच्चे वीर पिता श्री रवि शर्मा को आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च स्तरीय इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त बच्चे के माता पिता ने माननीय मुख्यमंत्री जी को अपने बच्चे के गंभीर स्वास्थ्य के बारे मे अवगत कराया था जिस पर संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गोस्वामी को उक्त बच्चे के उचित इलाज हेतु निर्देशित किया। बच्चे के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग की आर बी एस के की टीम को अवगत कराते हुए तत्काल बच्चे को ऋषिकेश ऐम्स अस्पताल हेतु रेफर किया गया, जहाँ वर्तमान मे बच्चे का इलाज गतिमान है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे को निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराते हुए, आवश्यक चिकित्सीय स्टाफ के साथ एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहाँ उसका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बच्चे के उपचार की निरंतर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *