कोतवाली भगवानपुर

पड़ोसी राज्य के बॉर्डर के थाना प्रभारियों संग बार्डर मिटिंग आयोजित

भगवानपुर, गागलहेडी, फतेहपुर व बिहारीगढ के थाना प्रभारियो के साथ किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

आगामी कांवड यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी कसरत तेज कर दी है। कांवड मेला पुलिस के लिये एक चुनौती पूर्ण मेला होता है जिसको सम्पन्न कराने के लिये कोई कसर नही छोडी जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार कांवड मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर रितेश शाह द्वारा आगामी कांवड मेला के परीपेक्ष में प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ सतेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक गागलहेडी वीरेन्द्र सिंह राणा, थानाध्यक्ष फतेहपुर भूपेन्द्र सिंह, व0उ0नि0 गागलहेडी अतुल कुमार, व0उ0नि0 फतेहपुर भूपेन्द्र शर्मा, व0उ0नि0 भगवानपुर रमेश कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कांवड मेला की योजनाओ को साझा किया तथा सामूहिक रूप से कांवड मार्ग सुन्दरपुर, फतेहपुर, गागलहेडी, बढकला, कालीनदी, मण्डावर, खानपुर चौक से इमलीरोड का भ्रमण किया तथा यातायात व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *