*सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक “दीपावली” के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।*

*माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी* का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे और आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो, ईश्वर से मेरी यही कामना है।

*दीपावली* का यह पर्व एक साधारण पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का पर्व है। इसमें हमें अपने राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास के दर्शन होते हैं।

आइये! इस *दीपावली पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी* जी के *”वोकल फॉर लोकल”* के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर *’आत्मनिर्भर भारत’* के संकल्प को पूर्ण करने में अपना योगदान दें।

प्रकाश का यह पर्व आपके जीवन में धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये, इन्हीं मंगल-कामनाओं के साथ एक बार पुनः आप सभी को *दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ।*