चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग होने पर इसरो ने इतिहास रच दिया। बुधवार को इसरो के मिशन चंद्रयान -3 के अंतर्गत भारत ने चंद्रयान के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग होने पर इतिहास रच दिया। सॉफ्ट लैंडिंग होने के साथ ही भारत दुनिया में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। भारत ने चांद पर तिरंगा फहराकर प्रत्येक देशवासी को आजादी के अमृत महोत्सव पर तोहफा दिया है। ऐसे में आज ऐतिहासिक पल का साक्षी पूरा भारतवर्ष बना है। हर सेकंड की अपडेट के साथ प्रत्येक भारतवासी ने चंद्रयान को लैंड करते हुए लाइव तस्वीरें अपने जहन में उतारी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसरो के चंद्रयान -3 प्रोजेक्ट के सभी वैज्ञानिको व समस्त देशवासियों को बधाई संदेश दिया गया। चंद्रयान -3 के सफल होने पर सम्पूर्ण देश में जश्न का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *