*”बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत ली गई बाल विवाह के खिलाफ शपथ*

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी के निर्देशन में जनपद उधम सिंह नगर में बाल विवाह मुक्त भारत – Child Marriage Free Bharat” अभियान के अन्तर्गत बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली गई।

शपथ में कहा गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और अपराध है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. गोस्वामी ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है। कम उम्र में विवाह से मातृ एवं शिशु मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग का हर कर्मचारी अपने क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करे और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को अवगत कराए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें और बेटियों को पढ़ने, बढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *